28 अप्रैल 2026 :जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष-

आज आपको गुप्त शत्रुओं से भय हो सकता है। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृष-

आज आपकी मनःस्थिति कुछ विचलित हो सकती है। मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे। अपने खानपान को संयमित रखें।

मिथुन -

आज आप अत्यंत निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। शत्रुओं के ऊपर विजय मिलेगी। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क-

आज दिनचर्या में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहेगा। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी।

सिंह-

आज व्यापार में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनैतिक कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए।
 
कन्या-

आज पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा।

तुला-

आज काम की उलझनों के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अपरिचित लोगों से अधिक मेलजोल न रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृश्चिक-  

आज दिखावे के लिए धन खर्च कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका प्रोत्साहन बढ़ाएंगे। अव्यावहारिक लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

धनु-

आज सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। काम की उलझनों के कारण आप फंस सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
 
मकर-

आज नई नौकरी शुरू करने के लिए समय उत्तम है। कारोबार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा।

कुंभ-

आज अनावश्यक खर्चों की चिंता मन में रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें।

मीन-

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें।

 

संबंधित समाचार