29 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- 
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई कार्ययोजनाओं को गति मिलेगी। जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

वृष- 
आज रुका हुआ धन प्राप्त होने से होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है।

मिथुन - 
आज संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और कौशल की सराहना होगी।

कर्क- 
आज कार्यभार बढ़ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं।

सिंह- 
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
कन्या- 
आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अनावश्यक खर्चों और वाद-विवाद से दूर रहें। महत्वपूर्ण निर्णय टाल देना बेहतर होगा।

तुला- 
आज साझेदारी के कार्यों में अपेक्षित लाभ मिलेगा। नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे। पुराने मतभेद सुलझेंगे।

वृश्चिक-  
आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। नौकरीपेशा को सुखद समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों में स्थिति पक्ष में रहेगी।

धनु- 
आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
 
मकर- 
आज घरेलू सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर काम की अधिकता रहेगी।

कुंभ- 
आज पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नए विचारों को साझा करने से करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।

मीन- 
आज धन संचय के प्रयास सफल होंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

संबंधित समाचार