01 मई  2026 : जानें आज का अपना राशिफल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा। कला या लेखन से जुड़े जातकों को बड़ा मंच मिल सकता है। पुरानी उधारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष- आज का दिन करियर में स्थायित्व के लिए महत्वपूर्ण है। आपकी कार्यकुशलता की वरिष्ठों द्वारा प्रशंसा होगी।

मिथुन - आज व्यावसायिक यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद सुलझेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क- आज का दिन बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के जातकों के लिए विशेष लाभकारी है। अपनी वाणी के जादू से कठिन कार्य भी करवा लेंगे।

सिंह- आज नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा।

 कन्या- आज कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए योग करें। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला- आज व्यापार में आधुनिक तकनीक का प्रयोग लाभ देगा। संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी।

वृश्चिक-  आज अचल संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। माता के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगी। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें।

धनु- आज पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्राएं फलदायी रहेंगी। अपने हुनर के प्रदर्शन का भरपूर मौका मिलेगा।
 
मकर- आज धन संचय के नए रास्ते खुलेंगे। किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च होने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- आज जो छात्र विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होगा।

मीन- आज खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है। बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा न करें। धार्मिक स्थल की यात्रा मन को सुकून देगी।



संबंधित समाचार