दुबई बना ईरान का पर्मानेंट टारगेट, यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का लगातार जवाब दे रही हैं। दुबई में लोगों को सरकारी आपातकालीन मोबाइल अलर्ट भेजकर संभावित मिसाइल खतरे के बारे में चेतावनी दी गई और तुरंत सुरक्षित इमारतों में जाने को कहा गया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्थिति में सुधार होने पर चेतावनी वापस ले ली।

गौरतलब है कि ये घटनाएं 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई हैं। ईरान ने पूरे पश्चिम एशिया में इजरायली और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाबी कार्रवाई की है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली 'सतर्क है और हमारे सहयोगियों के साथ तालमेल से और स्थिति मजबूत हुई है।' मंत्रालय ने पिछले 11 दिनों में 1,475 ड्रोन हमलों पर 94 प्रतिशत को और 270 मिसाइल हमलों में से 92 प्रतिशत आसमान में ही नष्ट कर दिया गया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद