बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने किया चौकी का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद कस्बा स्थित पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी की ओर से मंगलवार को फीता काट व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पूरी चौकी का निरीक्षण किया। उद्घाटन के मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अपने विचार रखते हुये कहा कि इस चौकी के नये भवन बनने …

बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद कस्बा स्थित पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी की ओर से मंगलवार को फीता काट व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पूरी चौकी का निरीक्षण किया। उद्घाटन के मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अपने विचार रखते हुये कहा कि इस चौकी के नये भवन बनने से लोगों में सुरक्षा का एहसास और बढ़ेगा पुलिस पर ड्यूटी करने के दौरान उन पर जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं। सभी लोग जिम्मेदारी से काम करें। चौकी निर्माण में सहयोग देने वाले क्षेत्र वासियों को धन्यवाद।

पुलिस अधीक्षक ने सूखी मिट्टी से कोई भी मूरत न कभी बन पाएगी व विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत गया। इस मौके पुलिस कर्मियों को प्रशासित पत्र देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त पेंशनर शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर समानित किया। छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया व चौकीदारो को कंबल वितरण किया।

सीओ शाइना नाशरीन ने कहा चौकी बनने से पब्लिक को न्याय जल्द मिलेगा। पब्लिक और पुलिस के बीच लोगो से जुड़कर उनकी समस्यायो का समाधान हो सकेगा। इस मौके तहसीलदार तपन मिश्र, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट पंकज सिंह, कोतवाली प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, शालनी त्रिपाठी सहित महिला पुलिसकर्मी व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार