Bareilly : सुबह घना कोहरा छाया तो दृश्यता घटी, मगर तापमान रहा सामान्य

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। शहर के कई इलाकों में दृश्यता कम हो गई। सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, किला, इज्जतनगर, डेलापीर और संजय नगर समेत कई कॉलोनियों में लोगों ने सुबह घने कोहरे का अनुभव किया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में यह बदलाव कोहरे और हल्की धुंध के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और देर रात के समय कोहरा बना रह सकता है। सुबह ठंडक और कोहरे के बीच कई लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर सैर और दैनिक कामकाज की शुरुआत की। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने और बड़े बदलाव की संभावना कम है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा के “अच्छे दिनों” का सिलेंडर अब खाली हो चुका है.... LPG को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
UP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती : अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा, देना होगा किराया 
Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक