बाराबंकी : हार्ट अटैक से परिवहन विभाग के लेखाकार की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : परिवहन निगम के नए बस अड्डे पर तैनात लेखाकार की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। बुधवार को उन्हे जिला अस्पताल लाए जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गाजीपुर चले गए। इस घटना को लेकर विभाग में शोक का माहौल रहा। 

गाजीपुर जिला जमनिया थाना क्षेत्र के गांव बघरी निवासी जयनारायन गौतम 58 बाराबंकी अयोध्या हाईवे पर स्थापित नए बस अड्डे पर बतौर लेखाकार काम कर रहे थे। बुधवार की दोपहर उन्हे दिल का दर्द उठा। यह बात अपने स्टाफ में बताई, स्टाफ के लोग उन्हे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर शाम को डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्टाफ में शोक फैल गया। 

वहीं इसकी सूचना परिजनों को दी गई। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की सुबह छह बजे मृत कर्मी के परिजन गाजीपुर से बाराबंकी आए। यहां पर पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए। एआरएस जमीला खातून ने बताया कि मृत कर्मी जयनारायन के रिटायर होने में बस एक ही साल बचा था। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है।

संबंधित समाचार