MBBS की पहली परीक्षा में बैक आने से टूट गया सपना, 22 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रथम वर्ष ही बैक आने से क्षुब्ध होकर एमबीबीएस छात्र ने इंट्रीगल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह हाॅस्टल में उसका शव फंदे पर लटका मिला।तीन दिन पहले उसका रिजल्ट आया था। एक विषय को छोड़कर सभी में बैक आने से वह तनाव में था। गुडंबा पुलिस ने कमरे में छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मूल रूप से गोरखपुर के बेलघाट निवासी राहुल कुमार विश्वास (22) गुडंबा के इंटीग्रल विवि से एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार सुबह राहुल हॉस्टल के कमरे में अकेले था। रूममेट मेस से वापस लौटा तो कमरे में अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने हॉस्टल और काॅलेज प्रशासन को जानकारी दी। जानकारी पर हॉस्टल प्रशासन व गुडंबा पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में फंदे पर राहुल का शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी गोरखपुर में परिजन को दी। मौसेरे भाई कुंदन ने बताया कि तीन दिन पहले राहुल का रिजल्ट आया था। एक विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों में उसकी बैक आयी थी। पहले साल ही बैक आने से राहुल बहुत तनाव में था। गुरुवार को पैरेंट्स टीचर मीटिंग थी। भाई उसमें भी नहीं जाना चाहता था। मां मिट्ठू और पिता राजकुमार विश्वास ने बुधवार रात फोन कर उसे काफी समझाया था। इसके बाद वह सामान्य हुआ था। इंस्पेक्टर प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि घरवालों ने फिलहाल कोई भी आरोप नहीं लगाया है।

 

संबंधित समाचार