बाराबंकी : शिक्षक की पाती अभियान में सैकड़ों शिक्षकों ने भेजे पत्र, उठाई यह मांग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में शुक्रवार को विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर में “शिक्षक की पाती” अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों शिक्षकों ने एकजुट होकर लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर माननीय मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा नेता प्रतिपक्ष को पत्र प्रेषित किए।

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान शिक्षकों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार एवं माननीय न्यायालय शिक्षकों की भावनाओं को समझते हुए इस विषय में सकारात्मक निर्णय लेंगे। अभियान के दौरान शिक्षकों में उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर महासंघ सिरौलीगौसपुर संयोजक रामानंद, डॉ. आशुतोष कुमार, दिलीप तिवारी, रामपाल, अनिल गौतम, राज कुंवर दुबे सहित सुरेंद्र कुमार, आशीष बाजपेई, मनीष बैसवार, नवीन मिश्रा, अपर्णा श्रीवास्तव, अमरदीप सिंह, संजीव मिश्रा, मोहम्मद सुफियान, पूजा जायसवाल और सैंकड़ों अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार