दरोगा भर्ती : स्पेशल ट्रेनें चलने के साथ इन गाड़ियों में लगाए गए अतिरिक्त कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा के चलते 14 और 15 मार्च बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। शहर में चल रही अग्नि वीर भर्ती परीक्षा को लेकर ट्रेनों में काफी संख्या में भीड़ बढ़ गई है। 

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बिजनौर, बरेली आरक्षित स्पेशल लखनऊ शाहजहांपुर आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की 10 ट्रेनों में एक-एक अस्थायी कोच लगाया गया है। शहर में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर भी ट्रेनों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखी जा रही है।

 

संबंधित समाचार