‘यूपी मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’ से आत्मनिर्भर हो रहे किसान, कृषि योजनाओं में तेजी, 4.32 लाख करोड़ से अधिक धनराशि खर्च 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की है। इसके लिए ‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’ और ‘आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना’ जैसी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुल बजट की शेष धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि अगले वित्तीय वर्ष में अधिक बजट प्राप्त किया जा सके।

कृषि मंत्री शुक्रवार को कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है और वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 4,32,284.44 लाख की धनराशि खर्च की जा चुकी है। यह कुल स्वीकृत बजट का लगभग 81.10 प्रतिशत है। साथ ही बताया कि राज्य योजनाओं के लिए स्वीकृत 3,57,809.30 लाख के सापेक्ष 3,18,095.40 लाख की धनराशि खर्च की जा चुकी है, जो करीब 88.90 प्रतिशत है।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि कृषोन्नति अम्ब्रेला योजना में 75.30 प्रतिशत और आरकेवीवाई अम्ब्रेला योजना में 56.02 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। वहीं नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस प्रोग्राम के तहत 98.63 प्रतिशत धनराशि खर्च कर किसानों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया है। समीक्षा बैठक में विशेष सचिव कृषि सर्वेश कुमार सिंह, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
SI Exam : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु SI भर्ती परीक्षा, केंद्रों पर अलर्ट मोड में यूपी पुलिस, जानिए कितने अभ्यर्थी शामिल

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार