Bareilly : पुष्पेंद्र हत्याकांड के गवाहों को मिल रही धमकी, मुकदमा किया गया दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/भुता, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव खरदा इलाका गजनेरा में पिछले वर्ष हुए पुष्पेंद्र मर्डर कांड में हाल ही में जेल से छूटा आरोपी न्यायालय में चल रहे केस में गवाहों को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपीयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पीड़ित गेंदनलाल ने बताया होली वाले दिन वह अपने पूरे परिवार के साथ घर में होली का त्योहार मना रहा था। इतने में गांव के दबंग अवधेश, नीरज और पवन घर में घुस आए और उससे और बेटे गिरीश के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। घर में मौजूद परिवार की महिलाओं के साथ भी गाली गलौज करने लगे। कहने लगे न्यायालय में चल रहे पुष्पेंद्र हत्याकांड में गवाही दी तो तुम सबको भी जान से मार देंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत 112 डायल कर पुलिस को दी। 

पीड़ित के भाई पुष्पेंद्र की पिछले वर्ष कस्बे में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अवधेश आरोपी है। वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है पीड़ित के तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक आरोपी को पकड़कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश व मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार