मिर्जापुर : जिम जिहाद व धर्मांतरण मामले में 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम जिहाद और धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी समेत दो अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा कौशिक ने बताया कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में जिम जिहाद और धर्मांतरण से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अब तक आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे।
उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त असफाक उर्फ लकी निवासी पीएसी गेट के पास, कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र, मिर्जापुर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा बिहार राज्य के कैमूर जिले का निवासी साहिल भी वांछित था। एसपी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
