Polytechnic Admission 2026: पॉलीटेक्निक में आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त करें सारी details
लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)–2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अनुसार, आवेदन 15 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी प्रथम वर्ष के साथ-साथ द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये प्रति ग्रुप तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित किया गया है। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए प्रदेशभर के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी एवं निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667 और 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।
