एक्शन में सीएम योगी: पश्चिमी UP में बारिश से बर्बाद फसलों का तुरंत आकलन, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

 

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को रविवार सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। 

MUSKAN DIXIT (34)

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वर्षा से प्रभावित जिलों में जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों को क्षेत्र में रहकर किसानों से संवाद करने और उनकी फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। 

MUSKAN DIXIT (33)

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राहत आयुक्त क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से सीधा समन्वय रखें और फसलों को होने वाली क्षति का आकलन प्राप्त कर समय से मुआवजे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के अनेक पश्चिमी जिलों और कुछ पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जिलों के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

 

संबंधित समाचार