Moradabaad : कई ट्रेनों में लगाए जाएंगे अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच
गर्मी के दौरान सफर में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने उठाया कदम
मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्मी के दौरान सफर में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई गाड़ियों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय रेल मंडल प्रशासन ने लिया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04010 ( दिल्ली - सीतामढ़ी) में सात मई को और गाड़ी संख्या 04009 (सीतामढ़ी-दिल्ली ) में नौ मई को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा।
इसके साथ ही गाड़ी संख्या 14207 (मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़- दिल्ली ) में नौ मई से 15 मई तक और गाड़ी संख्या 14208 (दिल्ली- मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ ) में 12 से 18 मई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा। जबकि गाड़ी संख्या 14205 (अयोध्या कैंट- दिल्ली ) में 11 से 17 मई तक व गाड़ी संख्या 14206 (दिल्ली- अयोध्या कैंट ) में 10 से 16 मई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा।
वहीं गाड़ी संख्या 22420 (आनंद विहार टर्मिनल- गाजीपुर सिटी ) में नौ मई से 14 मई तक और गाड़ी संख्या 22419 (गाजीपुर सिटी- आनंद विहार टर्मिनल ) में 10 से 15 मई तक अस्थाई रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
