उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्रांति का नया अध्यायः 'उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत 4.93 लाख से ज्यादा लोगों ने दी साक्षरता परीक्षा
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को दूसरे चरण की साक्षरता परीक्षा संपन्न हुई। राज्य के सभी जिलों में करीब 35 हजार से अधिक केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
8.png)
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस परीक्षा में 4,93,516 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने बताया कि प्रदेश में वयस्क साक्षरता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बनाए गए उल्लास पोर्टल पर 14 मार्च 2026 तक शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों को परीक्षा में शामिल किया गया।
7.png)
उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत कारागारों में बंद कैदियों को भी साक्षर बनाने की पहल की गई है। इस पहल के तहत कानपुर देहात और फर्रूखाबाद जिला कारागारों में निरुद्ध कैदियों को भी साक्षरता परीक्षा में शामिल कराया गया, ताकि उन्हें शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
