प्रतापगढ़: घर में मिला खून से लथपथ मां-बेटे का शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बताया कि पारा हमीदपुर गांव में स्थित एक मकान में खून से लथपथ दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी रविवार को धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शिवपत्ति मौर्य (40 ) और अयान (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पति दिनेश कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है, सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने शवों को देखने के बाद गांववालों को सूचित किया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।  

संबंधित समाचार