Uttrakhand: बारिश ने आंशिक रूप से बुझाई जंगलों में धधकी आग

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार शाम से हुई बारिश ने जंगलों की आग को आशिक रूप से शांत कर दिया है। इससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। साथ ही फैली धुंध भी हट गई है।

दरअसल, पिछले एक माह से जिले के सभी रेंजों के जंगल वनाग्नि से धधक रहे थे। फायर सीजन से अब तक वनाग्नि की घटनाओं से लाखों की वन संपदा राख हो गई है। रोजाना बड़ी संख्या में वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसने वन विभाग को चिंता में डाल दिया था। रविवार देर रात जिला मुख्यालय समेत जिले के धौलछीना, सोमेश्वर, ताकुला समेत आदि स्थानों में झमाझम बारिश हुई थी।

इधर, सोमवार सुबह जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे धधकते जंगल आशिक रूप से शांत हो गए है। वहीं, जंगलों में आग बुझते ही वन विभाग समेत स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पर्यावरण भी हो रहा था प्रदूषित
जिले में बीते दिनों वनाग्नि की घटना से वातारण में चारों तरफ धुंध छाई हुई थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही थी। इधर, बारिश से अब वातारण भी साफ हो गया है। वहीं, धुंध भी पूरी तरह छट गई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

संबंधित समाचार