यूपी को जल्द मिलेगा पूर्णकालिक DGP : UPSC को भेजा इन 4 अफसरों के नाम, चयन में इन नामों की चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: बीते चार वर्षों से कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के सहारे चल रहे यूपी को जल्द ही पूर्णकालिक डीजीपी मिल सकता है। इसके लिए सरकार ने चार वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है। पैनल में वरिष्ठता के आधार पर पुलिस अफसरों के नाम शामिल किए गए हैं।

मौजूदा समय में प्रदेश की सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वर्ष 1990 बैच की रेणुका मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर 1991 बैच के आलोक शर्मा, जबकि तीसरे नंबर पर पीयूष आनंद का नाम है। चौथे नंबर पर कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का नाम शामिल किया गया है।

राजीव कृष्ण के नाम पर ही मुहर लगना लगभग तय

विभागीय सूत्रों का दावा है कि यूपीएससी इन चार नामों में से तीन नामों का पैनल तैयार करेगा। उसके बाद पैनल को राज्य सरकार के पास भेज देगा। पैनल की सबसे वरिष्ठ अधिकारी रेणुका मिश्रा जब 2024 में पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष थीं। उस समय सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। उसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा से वीआरएस के लिए आवेदन किया है, जो कि अभी विचाराधीन हैं। पैनल में दूसरे नंबर वाले आलोक शर्मा इसी साल जून में रिटायर हो रहे हैं, जबकि डीजीपी के लिए छह माह तक का कार्यकाल होना जरूरी है। तीसरे नंबर वाले पीयूष आनंद केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में राजीव कृष्ण के नाम पर ही मुहर लगना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ में जांची जाएंगी 4 लाख 80 हजार से अधिक कापियां: हाईस्कूल की 45 और इंटर की 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

संबंधित समाचार