स्कूल चले हम... जन भवन परिसर के स्कूल में दाखिले को चल रहा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में जन भवन परिसर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में दाखिला कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन शिविर का आयोजन गुरुवार को दुर्गा मंदिर मार्टिन पुरवा क्षेत्र में किया गया।

इस अवसर पर स्कूल में उपलब्ध मूलभूत एवं आधुनिक संसाधनों पर आधारित एक वीडियो डॉक्युमेंट्री प्रस्तुत की गई। इस दौरान स्कूल के कंप्यूटर लैब, रोबोटिक लैब, स्मार्ट कक्षाएं एवं अन्य शैक्षिक सुविधाओं का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 तक शिक्षा दी जाती है तथा यहां बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा निःशुल्क बस सुविधा और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन