प्रयागराज में स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर बोला तीखा हमला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए इसे सेवा, सुरक्षा और सुशासन का कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें 4000 करोड़ रुपये से अधिक की माफिया संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई। साथ ही पुलिस विभाग में 2.19 लाख भर्तियां की गईं, जिनमें 44 हजार महिला कर्मी शामिल हैं। 

मंत्री ने दावा किया कि डकैती, लूट और हत्या जैसे अपराधों में कमी आई है तथा डायल 112 का रिस्पांस टाइम 25 मिनट से घटकर छह मिनट हो गया है। उन्होंने कहा कि नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, पांच करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला तथा लाखों लोगों का उपचार हुआ। निवेश, स्टार्टअप और पर्यटन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति का दावा किया गया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दलों के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम रही है, जबकि वर्तमान सरकार जनता के विकास पर केंद्रित है।

संबंधित समाचार