सीतापुर : रियाद में ईरानी मिसाइल से सीतापुर के युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महमूदाबाद के बघाईन गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब सऊदी अरब के रियाद में हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय युवक की जान चली गई। 26 वर्षीय रवि गोपाल रियाद की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। हृदयविदारक घटना तब हुई जब रवि अपनी पत्नी रितु से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। उसी दौरान तेज धमाका हुआ और संपर्क टूट गया। अगले दिन साथियों ने उनकी मौत की पुष्टि की। 

3

घर की गरीबी दूर करने के लिए रवि पिछले साल सितंबर में विदेश गए थे। उनके पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और एक चार साल का बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से पार्थिव शरीर को वतन लाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है कि घटना के दो दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने नहीं पहुंचा।

संबंधित समाचार