PM मोदी का कोलकाता से विशाल जनसंवाद, यूपी के इन तीन शहरों से लाइव जुड़ेगा बंगाली समाज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा का सीधा प्रसारण शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और नोएडा में बंगाली समाज के साथ देखा और सुना जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी प्रदेश भाजपा मुख्यालय, लखनऊ में बंगाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री की कोलकाता जनसभा के लाइव प्रसारण में शामिल होंगे। 

प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में आयोजित विशाल जनसभा को आज संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और नोएडा महानगरों में बंगाली समाज के साथ पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीधे प्रसारण के माध्यम से जनसभा से जुड़ेंगे तथा प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में दोपहर दो बजे से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बंगाली समाज के प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। 

ये भी पढ़ें : 
 LPG Black Marketing: यूपी में गैस की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 1483 स्थानों पर निरीक्षण-छापेमारी 

संबंधित समाचार