मुख्यमंत्री योगी ने ईद-उल-फितर पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का पावन पर्व खुशी, मेल-मिलाप और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। यह त्यौहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह पर्व अमन-चैन और परस्पर सद्भाव को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर सभी लोगों को सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।  

संबंधित समाचार