राज्य की प्रगति का पैमाना लोगों का बेहतर स्वास्थ्य : राज्यपाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल के कार्यक्रम में आनंदीबेन पटेल ने की शिरकत

लखनऊ, अमृत विचार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जब चिकित्सा विज्ञान मानवता के कल्याण के लिए समर्पित होती है, तब वह जीवन के पुनर्निर्माण का माध्यम बन जाती है। किसी भी राज्य की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा से आंकी जाती है। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

राज्यपाल ने शुक्रवार को वृंदावन धाम स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम चैरिटेबल अस्पताल के कैंसर ब्लाक के लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने वृंदावन को करुणा की भूमि बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के आदर्श को रामकृष्ण मिशन ने 118 वर्षों से साकार किया है। एक छोटे से सेवा केंद्र से 400 बेड के बहु-विशेषता वाले अस्पताल तक की यात्रा सेवा एक विराट स्वरूप की झलक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कैंसर ब्लाक असंख्य मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

संबंधित समाचार