ईरान में अब तक 1500 लोगों की मौत, 28 फरवरी से शुरू हुआ था युद्ध

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

काहिराः अमेरिका और इजराइल द्वारा हमले शुरू किए जाने के बाद से ईरान में युद्ध के दौरान 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। सरकारी प्रसारणकर्ता ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। 

इस बीच, स्थानीय निवासियों ने कहा कि रमजान समाप्त होने के दौरान ईरान की राजधानी में भारी हवाई हमले हुए। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चौथे सप्ताह भी जारी रहने के बीच ईरान ने हिंद महासागर में ब्रिटेन-अमेरिका के एक संयुक्त सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र पर फिर हमला किया गया। 

ईरान द्वारा लगभग 4,000 किलोमीटर दूर स्थित डिएगो गार्सिया हवाई अड्डे पर किए गए हमले से यह संकेत मिलता है कि तेहरान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो पहले स्वीकार की गई दूरी से कहीं अधिक दूर तक जा सकती हैं। युद्ध का असर पश्चिम एशिया से भी परे महसूस किया जा रहा है और इस युद्ध के कारण खाद्य पदार्थों एवं ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान को कितना नुकसान हुआ है या वहां कमान वास्तव में किसके हाथ में है। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई इस भूमिका के लिए नामित किए जाने के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। 

संबंधित समाचार