हरदोई : तेज रफ्तार कार बस में घुसी, भीषण टक्कर के बाद लगी आग, भागे वाहन सवार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात रोडवेज बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार में सवार चार से पांच युवक बाहर निकलकर मौके से फरार हो गए। उनके निकलते ही आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में कार के साथ-साथ बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने तक कार और बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आसपास खड़ी अन्य बसें आग की चपेट में नहीं आईं। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश कार के नंबर के आधार पर की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अभ्युदय योजना से निखरी प्रतिभा, UP की बेटियों ने UPSC में दर्ज कराई उपस्थिति, इन अभ्यर्थियों ने बढ़ाया राज्य का मान
ग्रीन कॉरिडोर नहीं "बर्बाद कॉरिडोर" बनाया... अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 2027 में शुरू होगा असली विकास
लखनऊ : दीक्षांत परेड में 119 प्रशिक्षुओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ, कारागार मंत्री ने दी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सीख
प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा
Bareilly: नगर निगम ने यूपीआई से टैक्स वसूली में तोड़ा रिकॉर्ड, खजाने में बरसे 100 करोड़