दो दशकों से फ्रीज लखनऊ विश्वविद्यालय की अनुदान राशि देने की मांग, शिक्षक संघ की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को स्टाफ क्लब में आयोजित हुई, जिसमें शिक्षकों और विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। लूटा अध्यक्ष प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि कार्यकारिणी ने राज्य सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को स्वीकार करने पर धन्यवाद देने का प्रस्ताव भी पारित किया।

वहीं विश्वविद्यालय में छात्रों से लिए जाने वाले परीक्षा शुल्क को कम करने के संबंध में मंत्री की हालिया घोषणा पर चिंता व्यक्त की गई। संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय की आय मुख्य रूप से परीक्षा शुल्क और सेमेस्टर शुल्क पर निर्भर है, इसलिए शुल्क में कटौती से विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय की लगभग दो दशकों से स्थिर पड़ी अनुदान राशि बढ़ाने और सक्रिय करने का अनुरोध किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार