दर्दनाक हादसा : बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में तीन किशारों की मौत, तीनों के परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

संभल, अमृत विचार। बाइक और स्कूटी की टक्कर से तीन किशोरों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बहजोई थाना क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर रविवार शाम करीब 7:30 बजे गांव मिर्जापुर के निकट बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक और स्कूटी चकनाचूर हो गईं साथ ही दोनों वाहनों पर सवार पांच युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 और थाना बहजोई पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया गया। 

डॉक्टरों ने सैफ(18) निवासी मोहल्ला करेशियान, सत्यवीर(18) और इतनी ही उम्र के गजेंद्र निवासी मंडनपुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फेथ और आलम खान निवासी मिर्जापुर को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार