किसानों का इंतजार खत्म! प्रधानमंत्री जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, इस तारीख को खाते में आएंगे पैसे
लखनऊ, अमृत विचार: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर को पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यूपी सरकार ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शासनादेश के अनुसार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण pmindiawebcast.nic.in पर होगा। प्रदेश के सभी जिलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में किसानों को इस कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जोड़ने के लिए आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्रों और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
कार्यक्रमों में केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, ग्राम प्रधानों और प्रगतिशील किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गांव स्तर के कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और किसानों को डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें :
यूपी में घरेलू गैस को लेकर घबराएं नहीं, स्टॉक और कालाबाजारी को लेकर योगी सरकार की सख्त निगरानी
