योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: 'सप्त क्रांति' के प्रणेता की जयंती पर CM का विशेष संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'सप्त क्रांति' के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''सामाजिक न्याय, समता एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति उनका समर्पण हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।''

लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। उनका निधन 1967 में हुआ था। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अवैध खनन पर सख्ती से बढ़ा राजस्व संग्रह, सोनभद्र सबसे आगे...टॉप सूची में महोबा, हमीरपुर, झांसी-जालौन 
रामनवमी पर अयोध्या में उत्सव, सभी मंदिरों में होंगे ध्वजारोहण, मंदिर आंदोलन से जुड़े कई बड़े चेहरों को निमंत्रण
मां कामाख्या धाम महोत्सव में 132 मातृ शक्तियों का सम्मान, तीसरे दिन दिखा सामाजिक सरोकार व लोकसंस्कृति का भव्य संगम
सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान