UP: अधिवक्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास, साथियों ने बचाया
बदायूं, अमृत विचार। तहसीलदार के व्यवहार से परेशान होकर एक अधिवक्ता ने आत्महाद का प्रयास किया। आसपास मौजूद अधिवक्ताओं ने उनके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीन ली। बार वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
अधिवक्ता आशा दीक्षित ने बताया कि वह और उनके जूनियर व अन्य अधिवक्ता तहसीलदार के चैंबर में काम से गए थे। आरोप है कि वहां तहसीलदार ने उनके साथ अभद्रता की। उनके ऊपर हाथ भी चलाया। जिसको लेकर उन्होंने 28 फरवरी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
जिसके चलते अधिवक्ता लगातार बहिष्कार कर रहे हैं। किसी भी अधिकारी ने उनसे बात तक नहीं की। जिसके चलते वह आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। जिसके चलते वह सोमवार को आत्मदाह करने तहसील पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वह अगर तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हुआ तो जान दे देंगी।
