संसद सत्र: सपा सांसद नीरज मौर्य ने एम्स के लिए बजट की संसद में रखी मांग 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नई दिल्ली। बरेली की आंवला सीट से सपा के सांसद नीरज मौर्य ने संसद में एक बार फिर एम्स का मुद्दा उठाया। उन्होंने वित्त मंत्री से मांग करते हुए कहा कि आंवला में मेडिकल सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए एम्स स्थापना को बजट का प्रावधान किया जाए।

नीरज मौर्य ने कहा कि आंवला में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छ नहीं हैं। बरेली पश्चिमी यूपी का बड़ा केंद्र है, मगर आंवला को एम्स की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं के खेल विकास पर जोर देते हुए स्थानीय स्टेडियम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने उदाहरण दिया कि बरेली के दो युवा सूर्य प्रताप मिश्रा और मोहम्मद आकिब पैरा क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने गए हैं।

 युवाओं के रोजगार के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और फैक्टरियां लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि शिक्षा-रोजगार बढ़े और सही मायनों में विकास हो। इसके अलावा, उन्होंने सांसद निधि की व्यवस्था पर असंतोष जताया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा अनुराग ठाकुर ने भी कहा था कि इसे मनरेगा से जोड़ा जाए या बढ़ाया जाए। 

संबंधित समाचार