शिक्षा को मिलेगा कॉरपोरेट का साथ! बेसिक शिक्षा विभाग आयोजित करेगा CSR कॉन्क्लेव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार अब कॉरपोरेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि विभाग की योजनाओं से बड़ी कंपनियों को जोड़ने के लिए सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित किया जाए, ताकि विद्यालयों के विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) का सहयोग लिया जा सके।

विधानसभा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बालक-बालिका तक समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने बालिका शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सीएसआर के माध्यम से स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, विद्यालय भवन निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति दी जाएगी। इसके लिए उद्योग जगत को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उन्नयन, कौशल विकास कार्यक्रम और स्मार्ट क्लास जैसे बिंदुओं पर समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही निजी विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नई नीति पर भी काम किया जा रहा है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में शिक्षा क्षेत्र की अहम भूमिका है। इसके तहत उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा को सिर्फ सुलभ नहीं, बल्कि तकनीक-संपन्न, गुणवत्तापूर्ण और रोजगार से जुड़ा बनाना चाहती है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक शिक्षा मोनिका रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लोगों के लिए खुला लोहिया पार्क में बना स्केट पार्क,  8,500 वर्गमीटर में बनें प्रदेश के सबसे बड़े पार्क का मुख्य सचिव ने किया लोकार्पण
Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज
होटल-रेस्टोरेंट को आज से मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुआ प्लान
अनार बना रामबाण... झिल्ली लंग्स कैंसर के इलाज में कारगर, लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध में हुआ बड़ा खुलासा, जानें क्या है खास
Petrol-Diesel Prices: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं