रामनवमी पर रामलला धारण करेंगे पीला वस्त्र: धारण करेंगे सोने का मुकुट, हीरा-पन्ना जड़ित स्वर्ण आभूषण से होगा श्रृंगार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या,अमृत विचार। अयोध्या में इस बार धूम धाम से रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। रामनवमी पर रामलला पीला वस्त्र धारण करेंगे। सोने का मुकुट धारण करेंगे। हीरा पन्ना जड़ित स्वर्ण आभूषण से उनका श्रृंगार होगा। भूतल पर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद तीसरी बार उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं प्रथम तल पर विराजमान राजा राम के रूप में पहली बार उत्सव होंगे। जहां राजशाही दरबार सजेगा।

राममंदिर में भगवान श्रीराम लला की जन्मोत्सव को बेहद खास स्वरूप में मनाए जाने की तैयारी है। इसको लेकर मंदिर में विशेष रूप से धार्मिक और संगीत में कार्यक्रम संपन्न किया जा रहे हैं। राम जन्मोत्सव के दिन 27 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलला के जन्म पर प्राकट्य आरती का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी इस अलौकिक दृश्य को देख सकेंगे।

गर्भग्राम में होने वाले आयोजन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के उत्सव का प्रोटोकॉल तैयार कर लिया है। ट्रस्ट के मुताबिक सुबह 9:30 से 10:30 तक भगवान श्री रामलला का अभिषेक होगा। सुबह 10:30 से 10:40 तक लगभग 10 मिनट के लिए गर्भगृह पर पर्दा रहेगा। इसके बाद सुबह 10:40 से 11:45 तक भगवान का श्रृंगार होगा। जिसमें उन्हें पीले वस्त्र पहनाये जायेंगे और रामलला स्वर्ण मुकुट धारण करेंगे। 

इसी क्रम में 11:45 के बाद भोग लगाने के लिए पट को बंद कर दिया जाएगा।दोपहर 12 श्री रामलला का जन्मोत्सव आरती के साथ पट खुलेगा। इस समय लगभग चार मिनट तक श्री रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य के किरणें तिलक दिखाई देगी। इस दौरान आने वाले श्रद्धालु इस अलौकिक पलक मंदिर परिसर में मौजूद होकर देख सकेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव ने बताया कि रामनवमी के दिन रामलला की आरती पूजन के बाद धनिया पंजीरी के साथ 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। आने श्रद्धालुओं में भी वितरित होगा। इस पूरे आयोजन के लिए तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें  :
Ram Navami 2026 : चैत्र नवरात्री समापन पर हवन का विशेष महत्व, जानिए कब मनाई जाएगी अष्टमी और नवमी 

संबंधित समाचार