काशी विश्वनाथ धाम: दर्शन के नाम पर पैसा वसूलने वालों पर कार्रवाई, दशाश्वमेध पुलिस ने किया 9 लोगों को गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अक्सर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के नाम पर उनके साथ दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की घटनाएँ प्रकाश में आती रहती हैं। दशाश्वमेध पुलिस ने बुधवार को विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर दो से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी श्रद्धालुओं से सुगम दर्शन के नाम पर पैसे वसूलते थे। 

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और सादा वेश में तैनात पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान इन लोगों को श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए और उनसे पैसे की माँग करते पाया गया।

पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 172, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें मंदिर जाने वाले मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर लगाई गई हैं। 

ये भी पढ़ें  :
सीएम योगी का बहराइच दौरा : 136 परिवारों को आवास और भूमि की सौगात, अब भरथापुर कहलाएगा 'भरतपुर'

 

 

 

संबंधित समाचार