Moradabad: साफ हुआ मौसम, पारा भी चढ़ा, चटख धूप से होने लगा गर्मी का अहसास

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप से तापमान बढ़ा। बीते दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद आसमान में छाए बादल छंट गए, जिससे सुबह से ही चटख धूप निकल आई। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा।

सुबह के समय मौसम सुहावना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप का असर बढ़ता गया। सड़कों और बाजारों में सामान्य चहल-पहल देखने को मिली और लोग रोजमर्रा के कामकाज में जुटे नजर आए। ठंडी हवाओं का असर भी कम हो गया, जिससे वातावरण अपेक्षाकृत गर्म महसूस हुआ। 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में अधिक है। तापमान में आई इस बढ़ोतरी ने मौसम को एक बार फिर गर्मी की ओर मोड़ दिया है। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी के चलते सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

 

संबंधित समाचार