Bareilly : सैटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरा युवक...घंटों कोशिश के बाद भी तलाश जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस अड्डे के पास मंगलवार की रात हुई घटना ने प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए। युवक खुले नाले में गिर गया। रात से जिसकी तलाश नगर निगम और एसडीआरएफ की टीमें कर रही हैं।

घटना मंगलवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाले की सफाई काम करने के लिए नाले पर रखे पत्थर हटाए गए थे। अंधेरा होने की वजह से युवक नाले में गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक नाले के अंदर गिरता दिखा।

आनन-फानन में उसे खोजने के लिए जेसीबी मंगाई गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश कर रहीं थीं। बुधवार सुबह भी ये तलाश जारी रही।

 

 

संबंधित समाचार