Moradabad: पहली बार कंटेनर रैक के माध्यम से कोलकाता चीनी भेजी गई
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मुरादाबाद मंडल द्वारा गुड्स को रेल मार्ग द्वारा बढ़ावा देने हेतु एवं खासकर चीनी लदान को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास को बुधवार को सफलता मिल गई।
12 मार्च को इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव एवं ऋचा शर्मा/ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) के द्वारा चीनी उद्योग से जुड़े मिल व्यापारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की गई थी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान मंडल में चीनी लदान की संभावनाओं पर विस्तृत कर व्यापारियों को लदान के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के सुझाव प्राप्त किए गए थे।
जिसके क्रम में बुधवार को अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, स्योहारा, त्रिवेणी इंजीनियरिंग लिमिटेड तथा प्रकाश भलोटिया एंड ब्रदर्स द्वारा प्रथम बार कंटेनर रैक के माध्यम से मुरादाबाद से कोलकाता (शालीमार) के लिए चीनी भेजी गई।इस रैक के माध्यम से कुल 2160 टन चीनी कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड (बिरला शुगर), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और मेसर्स प्रकाश भलोटिया एंड ब्रदर्स के द्वारा अपनी अब तक की पहली “शुगर एक्सप्रेस” ट्रेन को आज रवाना किया गया। इस ट्रेन में 80 × 20’ के घरेलू कंटेनर हैं, जिनमें मुरादाबाद से शालीमार (कोलकाता) तक चीनी ले जाई जा रही है। ट्रेन को मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
