Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सरकार ने फिर खोला खजाना, 1235 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार, अब तक दिए 5907 करोड़

राज्य ब्यूरो/लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1235 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से शासनादेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, परियोजना के लिए इस साल बजट में कुल प्रस्तावित धनराशि 3835 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष अब तक 5907 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। नई स्वीकृति के तहत 1235 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सरकार ने निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल परियोजना कार्यों में ही किया जाए और सभी व्यय वित्तीय नियमों के अनुरूप हों। संबंधित विभागों को समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी अन्य कार्य में धनराशि का उपयोग नहीं किया जाएगा और यदि धन पर कोई ब्याज प्राप्त होता है तो उसे राजकोष में जमा करना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-

सरकार ने होटलों और रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर लगाई रोक, कहा- उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार