रामनवमी : आज बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, कपूरथला चौराहे से धार्मिक भगवा यात्रा
लखनऊ, अमृत विचार। अलीगंज के कपूरथला चौराहे से रामनवमी के अवसर पर ‘रामनवमी की धार्मिक भगवा यात्रा’ शुक्रवार 27 मार्च शाम चार बजे से निकाली जाएगी। देर शाम सात बजे खाटू श्याम मंदिर पर समाप्त् होगी। धार्मिक यात्रा कई चौराहों व तिराहों से होकर गुजरेगी। इसे देखते हुए राजधानी के प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
किधर रोक, कहां से जाएं
- छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन मिडलैण्ड हास्पिटल तिराहा से नीरा नर्सिंंग होम होते हुए जा सकेंगे।
- नीरा नर्सिग होम से कपूरथला चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन वायरलेस चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- निरालानगर मोड़ से कपूरथला चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन आईटी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- निरालानगर चौराहा नं.-8 से निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए अल्कापुरी तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- अल्कापुरी तिराहा से कपूरथला चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन कपूरथला चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- वर्मा बिस्कुट तिराहा से कपूरथला चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन पुरनिया चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- डालीगंज रेलवे क्रासिंग से पहले तिराहा से हसनगंज थाना होते हुए डालीगंज इक्का टांगा तिराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन डालीगंज ओवरब्रिज होते हुए मदेयगंज होते हुए जा सकेंगे।
- डालीगंज इक्का टांगा तिराहा से डालीगंज रेलवे क्रासिंग तिराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन बर्मा बिस्कुट तिराहा से दाहिने मुड़कर गीता वस्त्रालय तिराहा से पुनः दाहिने मुड़कर आईटी चौराहा होते हुए जा सकेंगे। ये वाहन डालीगंज ओवरब्रिज होते हुए मदेयगंज होते हुए जा सकेंगे। ये डालीगंज पुल चौराहा पिंक बूथ के सामने से मूंगफली मण्डी होते हुए केजीएमयू चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- सीडीआरआई तिराहा से शाहमीना की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन आईटी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- रूमी गेट से इमामबाडा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन नया पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद होते हुए जा सकेंगे।
- कोनेश्वर चौराहे से चरक चौराहे की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन नीबू पार्क होते हुए जा सकेंगे।
- फूलमंडी से चौक चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन रूमी गेट कोनेश्वर होते हुए जा सकेंगे।
- हैदरगंज से नक्कास तिराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन पुल के ऊपर से होते हुए नीबू पार्क तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
- केजीएमयू चौराहा से रकाबगंज की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन चरक चौराहा होकर जा सकेंगे।
- चरक चौराहा से हैदरगंज तिराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन नक्कास ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे।
- हनुमान सेतु तिराहा से सुशीला स्मृतिका चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन सुभाष चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- सुशीला स्मृतिका चौराहा से खाटू श्याम मंदिर की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन संकल्प वाटिका तिराहा सिकन्दरबाग चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
