Uttrakhand: शर्मनाक...नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। नगर से सटे एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। घटना के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

पीड़िता की सौतेली मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति, जो अक्सर नशे में रहता है, ने अपनी पहली पत्नी से जन्मी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की देखभाल सौतेली मां ही कर रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2), 115 (2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एन) व 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामनगर कोतवाली ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से जन्मी बालिका की परवरिश सौतेली मां कर रही थी। सौतेली मां ने साहस दिखाते हुए इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज किया।

संबंधित समाचार