Bareilly : घर से लापता किशोर की लोकेशन गाजियाबाद के लोनी रोड में ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बदायूं रोड निवासी गीता सिन्हा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र ज्ञानदीप सिन्हा 24 मार्च की रात करीब 2 बजे घर से कहीं चला गया। वह काली पैंट और काली कमीज पहने हुए है। 

परिजनों ने जब उसके पास मौजूद मोबाइल फोन को ट्रैक किया, तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद के लोनी रोड स्थित शिव विहार में मिली। परेशान मां ने तत्काल इसकी सूचना सुभाषनगर पुलिस को दी और स्वयं लोकेशन वाली जगह के लिए रवाना हो गईं।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए गाजियाबाद पुलिस से संपर्क साधकर तलाश तेज कर दी है।

संबंधित समाचार