Bareilly : एसआईआर...5.43 लाख वोटरों की सुनवाई कर नाम जोड़े, 5.79 को जारी  हुए थे नोटिस 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी मतदाताओं को भेजे नोटिसों पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गयी। जनपद में 579099 वोटरों को नोटिस जारी हुए थे। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि 543678 वोटरों की सुनवाई कर नाम फाइनल पब्लिकेशन में जोड़े गए हैं। 32206 वोटर लंबित हैं, इनकी रिपोर्ट शनिवार तक अपडेट होगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी में बहेड़ी विधानसभा में 59108, मीरगंज में 55756, भोजीपुरा में 65738, नवाबगंज में 56398, फरीदपुर में 58840, बिथरी चैनपुर में 80365, बरेली शहर में 86002, बरेली कैंट में 61842 और आंवला में 55049 मतदाता हैं। नोटिसों पर सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख निर्धारित की गयी थी। शुक्रवार की शाम तक आई रिपोर्ट के अनुसार 13104 वोटर अपात्र मिले। 543678 वोटरों के नाम फाइनल पब्लिकेशन में जोड़े गए हैं।

32206 वोटर लंबित हैं, इनकी रिपोर्ट देर शाम तक अपडेट होगी। साथ ही 23 वोटर सत्यापित नहीं हुए हैं। जिले में 2691067 ड्राफ्ट रोल वोटर हैं। अधिकारी ने बताया कि नोटिस सुनवाई की फाइनल रिपोर्ट शनिवार को ही मिल सकेगी। वहीं, 10 अप्रैल को एसआईआर के दूसरे चरण का फाइनल प्रकाशन होना है। नोटिसों पर सुनवाई पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

संबंधित समाचार