Uttrakhand: उप्र व दिल्ली से जीएसटी चोरी का माल ला रहे आधा दर्जन वाहन पकड़े गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। राज्य कर विभाग की एसआईबी ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली से जीएसटी चोरी का माल ला रहे सात वाहनों को पकड़ा है। राज्य कर अधिकारियों के अनुसार, किच्छा मोबाइल टीम ने आकर्ष ट्रांसपोर्ट के एक वाहन को पकड़ा है। जबकि रुद्रपुर सचल दल ने सोमेश्वर लॉजिस्टिक्स का एक वाहन तथा आकर्ष दिल्ली ट्रांसपोर्ट के तीन वाहन पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

राज्य कर विभाग की टीम लगातार टोल प्लाजा पर निगरानी कर रही है जिसके कारण बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी का माल पकड़ा गया है। इसके अलावा किच्छा में स्क्रैप लेकर जा रहा एक वाहन, रुद्रपुर में एक वेजिटेबल ऑयल का टैंकर भी जांच के लिए रोका गया है। वेजिटेबल ऑयल के टैंकर पर 13 लाख व स्क्रैप से 2.75 लाख का टैक्स जमा कराया है। 

जीएसटी चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए वाहनों के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही के लिए अलग से टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम में एसी जीशान मलिक एवं प्रदीप चन्द्र, सतीश पाल सिंह, सोमपाल, मिनिष भट्ट, मुकेश पांडेय आदि रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज