बाराबंकी: किसान सड़कों पर है और सरकार सुन नही रही-पूर्व कैबिनेट मंत्री
जैदपुर, बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने हरख ब्लाक प्रमुख जकीरुल निशा के आवास पर एक कार्यक्रम के अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के किसानों को बर्बाद करने वाले यह कानून सरकार ने कुछ अमीरों को फायदा पहुचाने के लिए बनाए हैं। किसान महीने भर …
जैदपुर, बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने हरख ब्लाक प्रमुख जकीरुल निशा के आवास पर एक कार्यक्रम के अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के किसानों को बर्बाद करने वाले यह कानून सरकार ने कुछ अमीरों को फायदा पहुचाने के लिए बनाए हैं।
किसान महीने भर से सड़कों पर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून को वापस करने की मांग के लिए डटे हुए हैं। लेकिन केंद्र सरकार काले कानून को वापस नहीं कर रही है। इसलिए चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है जब तक किसानों के लिए बनाए गए कानून को वापस नहीं हो जएगा तब तक समाजवादी पार्टी किसानों के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कहा था। लेकिन आज किसान उनकी मेहनत का उचित मूल्य तक नही पारहा है। ऐसे में वर्ष 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया हो जाएगा। और किसानों नौजवानों गरीबों में व्यवपरियों के लिए अगर कोई पार्टी संघर्ष करती है। और उनको हक देने का काम करती है तो वह समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की सरकार करती है। इसलिए अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी। किसानों नौजवानों गरीबों मजदूरों और व्यापारियों का जो भी हक बनता है सरकार उसको देगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह का माहौल है। लोग डरे सहमे हुए हैं। ऐसे में हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ागांव प्रधान आलम शाह, चौधरी हसीब अहमद, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज़ अहमद, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, प्रधान प्रतिनिधि सैयद हुसैन, प्रधान फूल चन्द्र, तव्वाब अंसारी, अज़मत अली बब्बू शेख, प्रधान फतेह मोहम्मद, दुर्गेश चतुर्वेदी, डीलर,किसान नेता ज़फरुदीन, मोहम्मद अतीक शाह, सालिम शेख, मास्टर आसिफ फारूकी आदि मौजूद थे।
