अमेरिकी ठिकाने फिर निशाने पर: इरबिल में कई ड्रोन हमले, कुर्द नेता का घर भी टारगेट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

दुबईः पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की राजधानी इरबिल में शनिवार रात भर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास एवं अन्य स्थानों को निशाना बनाकर कई ड्रोन हमले किए गए लेकिन उन्हें उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले की रोक दिया गया। 

मौके पर मौजूद 'एसोसिएटेड प्रेस' के संवाददाताओं के अनुसार, पूरी रात तेज धमाके सुनाई देते रहे और कम से कम एक ड्रोन को अमेरिकी ठिकानों की ओर बढ़ते देखा गया। इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने हाल के दिनों में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। इरबिल भी लगातार इन हमलों का निशाना बन रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं। अमेरिका ने शनिवार को जारी एक बयान में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें "घृणित आतंकी हमले" बताया। 

अमेरिका ने कहा कि इरबिल में कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास को भी निशाना बनाया जाना "इराक की संप्रभुता, स्थिरता और एकता पर सीधा हमला" है। इस हमले में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय आवास खाली था।

संबंधित समाचार