Bareilly: पासपोर्ट ऑफिस धमकी मामले में गूगल से मदद लेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल कहां से आई पुलिस टीमे इसका पता लगा रही है। शुक्रवार को साइबर क्राइम के साथ पुलिस की टीमे यह जांच करती रही कि मेल किस जगह से भेजी गई है। लेकिन अभी तक मेल भेजने की सटीक लोकेशन और भेजने वाले का पता नहीं लग सका है।

प्रियदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में शुक्रवार सुबह आए ई-मेल ने सनसनी फैला दी। ई-मेल में दावा किया गया कि दो बजे बम फटेंगे। इसके बाद पुलिस, एटीएस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने तीन घंटे दफ्तर को सील करके तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब साइबर सेल संबंधित ई-मेल के आईपी एड्रेस की जांच कर रही है। 

एसपी सिटी मानुस पारीक ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय में धमकी भरी ईमेल जिस आईडी से भेजी गई थी उसको लेकर गूगल मुख्यालय से डिटेल मंगवाई जाएगी. इसके अलावा चार-पांच मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस मिले हैं उनका इस्तेमाल अब कॉल कर रहा है किसके नाम पर हो रहा है इसकी भी जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार