Bareilly: मां से थीं नाराज तो सलेहियों समेत गईं पिता के साथ...मेला से लापता चारों नाबालिग बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र शनिवार की शाम मेला देखने गईं चार नाबालिग लड़कियों के लापता होने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। परिजन भी एक साथ चार लड़कियों गुमशुदगी के बाद से परेशान थे। मगर अब चारों लड़कियों के मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। 

दरअसल गंगापुर की रहने वाली राहुल की पत्नी नेहा ने बारादरी पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 10 साल की बेटी रिद्धिमा व 7 वर्षीय बेटी महिमा सिकलापुर में मेला देखने गईं थीं। लेकिन मेला देखने के बाद वापस नहीं लौटीं। पड़ोस के ही रहने वाले विजय कुमार की भी दो लड़कियां 10 वर्षीय नायरा व 8 साल की पलक भी साथ में थीं जो घर नहीं लौटीं। मां की सूचना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। 

आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नेहा की लड़कियां अपने पिता राहुल के साथ जाती दिखीं। उसके साथ लापता हुईं मोहल्ले अन्य दो लड़कियां भी थीं। जिसके बाद पुलिस ने राहुल से संपर्क किया तो पूरा मामला खुल गया।

राहुल के मुताबिक उसका पत्नी नेहा से विवाद के कारण वह अलग रहता था। मेला देखने गया तो उसकी दोनों बेटियां मेले में मिलीं उन्होंने बताया कि मां बहुत डांटती है, इसलिए वह उनको साथ ले जाने लगा। साथ में मौजूद दो अन्य लड़कियां भी जाने की जिद करने लगीं। लिहाजा चारों को साथ लेकर वह थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित अपनी बहन-बहनोई के घर चला गया। फिलहाल पुलिस ने चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म